फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पत्नी से विवाद के बाद किसान ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Sun, 17 May 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पेहर बाजार। पेहर माता मंदिर के पास रविवार को पारिवारिक विवाद के बाद किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए उतरौला के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

पेहर माता मंदिर निवासी बहादुर जायसवाल (50) का किसी बात को लेकर पत्नी गुड़िया देवी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। करीब एक घंटे बाद उन्होंने स्वयं परिजनों को इसकी जानकारी दी, लेकिन इलाज के लिए जाने से मना करते रहे। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पत्नी गुड़िया देवी ने पेहर पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राम आशीष मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ऑटो की व्यवस्था कर उन्हें इलाज के लिए उतरौला भिजवाया। रास्ते में परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक बहादुर जायसवाल मजदूरी के साथ खेती-किसानी का कार्य भी करते थे और किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी समेत पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी पुष्पा की शादी पहले ही हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी पूजा की शादी पिछले महीने हुई थी। बेटी रानी, काजल, आंचल और दस वर्षीय पुत्र अनुराग पिता की मौत से बदहवास हैं। घटना के बाद बच्चों और पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है। उतरौला प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें