यूपी के बलरामपुर में मदरसे में फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां युवक ने फर्जी तरीके से सहायक अध्यापक पद पर ज्वाइन कर लिया। बिना मदरसा जाए ही वेतन उठा रहा था। खुलासा हुआ तो पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मामला तुलसीपुर थाना क्षेत्र स्थित जामिया अरबिया अनवारूल उलूम मदरसे का है। यहां शेखरपुर गांव निवासी मोहम्मद अहमद अंसारी ने फर्जी तरीके से सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति ले ली। जांच में पता चला तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद इसे जेल भेज दिया गया।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मदरसे में जाता ही नहीं था। इसके बाद भी वेतन ले रहा था। इसे पकड़ा गया है। आगे भी जांच की जा रही है। ऐसे सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।