फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: बाघ का युवती पर हमला...तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, जंगल में लकड़ी लेने गई थी; गांव में फैली दहशत

Thu, 25 Dec 2025 06:58 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर

सार

बलरामपुर के नेपाल सीमा से सटे भाभंर रेंज क्षेत्र में बाघ के हमले से एक युवती की मौत हो गई। लकड़ी लेने जंगल गई युवती पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला किया। घटना से गांव में दहशत है। वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
गांव में फैली दहशत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल सीमा से सटे भाभंर रेंज क्षेत्र में बाघ एक बार फिर बाहर आ गया है। का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को बाघ के हमले में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जंगल की ओर लकड़ी लेने गई थी

भाभंर रेंज के अंतर्गत बिशनपुर कोडर गांव निवासी कमला (25 वर्ष) बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर जंगल की ओर लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाघ ने युवती के गले पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक बाघ जंगल की ओर भाग चुका था।

वन विभाग की टीम पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई प्रेमचंद ने बताया कि उनका घर जंगल से बेहद नजदीक है। उसकी बहन रोजमर्रा के काम के लिए जंगल में लकड़ी लेने गई थी, तभी बाघ ने हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद मृतका की मां रामरती सदमे में आ गई। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई दिनों से गांव और आसपास के इलाकों में जंगली जानवर की आवाजाही देखी जा रही थी। कई बार  जंगली जानवर को खेतों और बस्तियों के पास घूमते देखा गया, जिससे लोग पहले से ही भयभीत थे। ग्रामीणों का कहना है कि यह तेंदुआ नहीं बल्कि बाघ ही है, जिसकी पुष्टि कई लोगों ने की है।

इस संबंध में भाभंर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है। लोगों को सतर्क रहने, जंगल की ओर अकेले न जाने और समूह में आने-जाने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें