फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिला अस्पतालों में आई ड्रॉप खत्म, मरीज परेशान

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में छात्रा के आंख की जांच करते नेत्र परीक्षण अ​धिकारी ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला अस्पतालों में कई दिनों से आई ड्राॅप का स्टाॅक खत्म हो गया है। ऐसे में मरीजों को बाहर निजी मेडिकल स्टोरों से दवा खरीदनी पड़ रही है। जिला अस्पतालों में तीन प्रकार की आवश्यक आई ड्राॅप मरीजों को नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में आंखों की समस्या के मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में मरीज एलर्जी के भी हैं। लेकिन इस समय अस्पताल में आई ड्रॉप का स्टॉक खत्म हो गया है। सिप्रो, प्रेडिनीसोलोन, फ्लूरबीफेन, निफाफेनेक व सीएमसी में से जिला मेमोरियल अस्पताल में सिर्फ सिप्रो आई ड्राॅप ही उपलब्ध है। अन्य चार दवाएं खत्म हो गई हैं। वहीं संयुक्त जिला अस्पताल में उपरोक्त पांचों आई ड्रॉप का स्टाॅक खत्म हो गया है। ऐसे में नेत्र चिकित्सक दवा लिखते तो हैं, लेकिन मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही है। दवा लेने आए रघुवीर व सुरेश ने बताया कि आंख में जलन हो रही थी, चिकित्सक को दिखाया है। चिकित्सक ने जो दवा लिखी है, काउंटर पर नहीं मिली। बीते तीन-चार दिनों से 200 से अधिक मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ी है।
जन औषधि केंद्र पर भी नहीं है दवा
जिला मेमोरियल व संयुक्त अस्पताल में मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र तो संचालित है, लेकिन यहां भी आवश्यक दवाएं नहीं मिल रही हैं। प्रेडिनीसोलोन, फ्लूरबीफेन, निफाफेनेक व सीएमसी आई ड्राॅप फार्मूला से संबंधित दवाएं जन औषधि केंद्र में भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें