फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एसीएमओ से मांगी एक लाख की रंगदारी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से एक लाख की रंगदारी का मामला सामने आया है। इससे सहमे एसीएमओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को आरोपी दिवाकर कसौधन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल के पास से गिरफ्तार भी कर लिया। उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां सीजेएम अनूप कुमार पांडेय ने सुनवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) का आरोप है कि तुलसीपुर निवासी दिवाकर कसौधन लंबे समय से उनके और पूरे स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचना प्रसारित कर रहा था। इतना ही नहीं, वह सीएमओ कार्यालय पहुंचकर सरकारी कार्य में बाधा डालता था और अधिकारियों-कर्मचारियों पर दबाव भी बनाता था।
एसीएमओ के अनुसार आरोपी ने अनाधिकृत दबाव बनाते हुए प्रति माह एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। लगातार हो रहे उत्पीड़न और विभागीय कार्य में व्यवधान से आजिज आकर उन्होंने कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। वह काफी समय से वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

उसकी अन्य गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी को सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। मामला बेहद संवेदनशील है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें