फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 148 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को यूनीफाॅर्म व स्वेटर के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजी जाती है। इसके लिए अभिभावकों का आधार नंबर प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने में लापरवाही बरतने पर जिले के 148 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 15 दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि सभी अभिभावकों का आधार नंबर प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कराए जाने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया गया था। 27 दिसंबर को डीबीटी पोर्टल का अवलोकन किया गया। पोर्टल पर 148 विद्यालयों में आधार नाॅट वेरीफाइड मिला है। इनमें से सबसे अधिक 31 विद्यालय तुलसीपुर एवं सबसे कम विद्यालय दो विद्यालय पचपेड़वा शिक्षा क्षेत्र में हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें