फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा महकमा ने चार हेडमास्टरों व एक शिक्षिका का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया है। एक प्रधानाध्यापक व शिक्षिका की वेतन वृद्धि पर भी रोक लगाई है। दो शिक्षामित्रों का मानदेय भी काटा गया है। औचक निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बीएसए हरिहर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि 17 जुलाई के औचक निरीक्षण में गेड़ास बुजुर्ग शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुरैनाखास की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मीरा सिंह 2 जुलाई से तथा शिक्षामित्र कैलाश यादव व ममता मिश्र 17 जुलाई को नदारद पाए गए। 80 के सापेक्ष सिर्फ चार छात्र उपस्थित मिले। इसी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करमहिया की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मोनिका त्यागी 29 अप्रैल से लगातार गैरहाजिर पाई गईं। उतरौला शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नयानगर के निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र अमृता देवी के 11 बजे उपस्थित होने, प्रधानाध्यापिका ज्ञानेश्वरी गुप्ता व शिक्षिका आकांक्षा श्रीवास्तव एवं शैलजा बिना सूचना के गैरहाजिर पाई गईं।
पचपेड़वा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुगांव में ताला लटकने पर प्रधानाध्यापक राम किशुन सहित सभी शिक्षकों व शिक्षामित्रों का वेतन एवं मानदेय अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है। एक प्रधानाध्यापक व एक शिक्षिका की वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है। सभी प्रधानाध्यापक-प्रधानाध्यापिकाओं, शिक्षक-शिक्षिकओं व शिक्षामित्रों से सात दिन में जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें