फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक होने की सूचना के बीच 581 ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रदेश के 24 जिलों में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना के बीच 581 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। कुल 9807 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हो सके। परीक्षा के दौरान प्रशासन तथा पुलिस के अफसर काफी सक्रिय दिखे। इसी तरह संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि बुधवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। इसी बीच दोपहर में प्रदेश के 24 जिलों में पेपर लीक हो जाने की सूचना आई। सूचना मिलते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया। परीक्षार्थियों को विभिन्न माध्यमों को यह अवगत कराया गया कि जिले के 60 केंद्रों पर पूर्व की भांति ही अंग्रेजी विषय की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। कुल 60 परीक्षा केंद्रों पर 10388 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें से 581 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा में 9807 परीक्षार्थी शामिल हुए।
वहीं, प्रथम पाली में हाईस्कूल वाणिज्य विषय की परीक्षा एक केंद्र पर कराई गई। इस परीक्षा में वाणिज्य विषय के सभी 7 परीक्षार्थी शत प्रतिशत उपस्थित रहे। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा केंद्र बलरामपुर में कराई गई। इस परीक्षा में कुल 41 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें से कुल 30 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षार्थी की तलाशी ली। डीएम श्रुति ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें