फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों के सामने खोले जाएंगे प्रश्नपत्रों के पैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। 24 मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के पैकेट सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में खोला जाएगा। प्रश्नपत्रों के सील पैकेट खोलने की पूरी प्रक्रिया वाइस रिकार्डर युक्त कैमरे में कैद होगी। इसके साथ ही जिले के सभी केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित समस्या के निराकरण के लिए संकलन केंद्र व एमपीपी इंटर कालेज स्थित कंट्रोल रूम से संपर्क बनाए रखना भी जरूरी होगा। कंट्रोल रूम पर आने वाली परीक्षा संबंधी सभी शिकायतें प्रमुखता के आधार पर निस्तारित कराई जाएंगी। यह जानकारी जिलाधिकारी श्रुति ने दी। वह बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां परखने को लेकर
विज्ञापन

आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
उन्होंने बैठक में मौजूद एआरटीओ अरविंद यादव को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों तक सभी परीक्षार्थियों और संकलन केंद्र एमपीपी इंटर कालेज तक प्रयोग होने वाली सभी उत्तर पुस्तिकाओं को समय पर पहुंचाने के लिए वाहनों के विशेष इंतजाम सुनिश्चित कराए जाए। उन्होंने बताया कि एडीएम राम अभिलाष को नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। इस मौके पर डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि जिले के 63 केंद्रों पर दो पालियों में यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 कराई जाएगी। 12 अप्रैल तक होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में 28,260 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 16,571 और इंटर के विद्यार्थियों की संख्या 11,689 होगी।
नकलविहीन परीक्षा कराने को मजिस्ट्रेट तैनात
बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन माहौल में संपन्न कराने की जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रशासनिक अफसरों व केंद्र व्यवस्थापकों के हाथों में रहेगी। इसके लिए तीन जोनल, नौ सेक्टर व 63 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही 63-63 आंतरिक व वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को जिला प्रशासन की तरफ से तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त नकलची छात्रों को पकड़ने के लिए जिला स्तर पर अलग से उड़ाका दस्तों को भी गठित किया गया है। बैठक में मौजूद प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय ने सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ आंतरिक व वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को मुख्य सचिव के निर्देशों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें