फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्ट्रांग रूम में देर रात तक जमा हुईं ईवीएम

Sat, 25 May 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के मंडी समिति में ईवीएम जमा कराने ले जाते मतदान कार्मिक।
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रावस्ती लोकसभा सीट के 1,260 व गैसड़ी विधानसभा के उपचुनाव के 413 ईवीएम को भगवतीगंज स्थित मंडी परिषद में बने स्ट्रांग रूप में देर रात तक जमा कराया गया। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाकर अर्धसैनिक बलों के जवानों से ईवीएम की निगरानी कराई जाएगी। चार जून को वोटों की मतगड़ना के दौरान श्रावस्ती सीट के 12 व गैसड़ी विधानसभा के सात उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। तब तक उम्मीदवारों की धड़कन बढ़ती रहेगी।
विज्ञापन


डीएम अरविंद सिंह व एसपी केशव कुमार ने बताया कि छठवें चरण में श्रावस्ती लोकसभा सीट पर चुनाव के साथ गैसड़ी विधानसभा सीट का उपचुनाव भी कराया गया। श्रावस्ती लोकसभा सीट से जुड़े जिले की तीन विधानसभा सदर में 433, तुलसीपुर में 414 व गैसड़ी में 413 बूथों की ईवीएम देर रात तक स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गईं। साथ ही गैसड़ी विधानसभा के उपचुनाव में प्रयुक्त 413 ईवीएम भी स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई हैं। ईवीएम को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। इनकी सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी कराई जा रही है। ईवीएम की सुरक्षा में अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर भी त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। प्रत्येक आठ घंटे के अंतराल पर जिला स्तरीय अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें