फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: क्विज में प्रवेश-रंजीत की टीम रही अव्वल

Thu, 26 Feb 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
एमएलके महाविद्यालय में प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित ।-स्रोत : महाविद्यालय
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित संस्थापक सप्ताह समारोह के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रवेश कुमार व रंजीत कुमार मौर्य की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय एवं प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और बौद्धिक कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत होती है। प्रतियोगिता में विज्ञान, सामान्य अध्ययन, इतिहास, खेल, राजनीति और पर्यावरण से जुड़े प्रश्न पूछे गए। सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रवेश कुमार व रंजीत कुमार मौर्य की टीम प्रथम, सर्वेश शुक्ल व आकाश कन्नौजिया की टीम द्वितीय तथा सौरभ तिवारी व पंकज तिवारी की टीम तृतीय स्थान पर रही।
संयोजक प्रो. तबस्सुम फरखी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने आभार जताया। इस अवसर पर प्रो. एसपी मिश्र, डॉ. तारिक कबीर, डॉ. प्रखर त्रिपाठी, डॉ. ऋषि रंजन पांडेय, डॉ. मोहम्मद अकमल, डॉ. प्रमोद यादव, पूजा मिश्रा, डॉ. शिव महेंद्र सिंह, डॉ. शालिनी, सीमा पांडेय व प्रतीची सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें