फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में लामबंद हुए बिजली विभाग के इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अपनी मांगों के समर्थन में बिजली विभाग के अवर व प्रोन्नत अभियंता पूरी तरह से लामबंद हो गए है। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले अवर व प्रोन्नत अभियंताओं ने रविवार को अधीक्षण अभियंता को मांग पत्र सौंपा है। मांगें पूरी न होने पर 19 व 20 अगस्त को ध्यानाकर्षण सभा कर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल बलरामपुर को सौंपे गए मांग पत्र में संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि अव्यवहारिक आदेशों के जरिए अवर व प्रोन्नत अभियंताओं के उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए। विद्युत कर्मचारी प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू किया जाए। वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।
विद्युत कार्मिकों के नए पदों का सृजन एवं प्रोन्नत की कार्रवाई समय से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद की दोबारा बहाली की जाए। विद्युत उत्पादन गृहों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि के लिए नई परियोजनाओं का निर्माण कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी न होने पर 19 व 20 अगस्त को ध्यानाकर्षण सभा कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। इस अवसर पर संगठन के जिला सचिव एके मौर्या सहित तमाम जूनियर व प्रोन्नत अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें