फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सभा ने भरी हुंकार, कल करेंगे विरोध सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश किसान जिला इकाई की एक बैठक रविवार को कचेहरी रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए आंदोलन की रणनीति तय की गई। इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर 20 अगस्त को गौरा चौराहा में विरोध सभा करने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

किसान सभा के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गन्ना किसानों को बकाया मूल्य का भुगतान दिलाने में पूरी तरह असफल है। फसल बीमा योजना लूट योजना बनकर रह गई है। किसान सम्मान निधि योजना व पेंशन योजना का लाभ पात्र किसानों को नहीं मिल पा रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों की इन्हीं समस्याओं को लेकर आगामी 20 अगस्त को गौरा चौराहा में विरोध सभा किया जाएगा। विरोध सभा में किसान सभा के प्रांतीय मंत्री व पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, प्रांतीय अध्यक्ष इम्तियाज बेग व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी भी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने किसान सभा के सभी कार्यकर्ताओं से विरोध सभा में सम्मलित होने के लिए गौरा चौराहा पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें