फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शहर में 39 स्थानों से हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 12 Dec 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बृहस्पतिवार को वृहद अभियान चलाया गया। गर्ल्स कॉलेज चौराहा से चौक बाजार तक बुलडोजर पहुंचा तो लोग खुद से भी अपने कब्जे हटाने लगे। अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम ने करीब 39 स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। कई दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


नगर पालिका की टीम ने रास्ते में लगे ठेलों, दुकान के सामने फैले अवैध शेड, सड़क पर रखे सामान, अवरुद्ध पैदल मार्ग और पटरी तक किए गए कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान लोगों को बार-बार चेतावनी भी दी गई। अभियान की निगरानी कर रहे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) लालचंद्र ने बताया कि गर्ल्स कॉलेज चौराहा और चौक इलाका शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बढ़ रही थी। इसलिए कार्रवाई की गई।
ईओ ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य व्यस्त इलाकों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका टीम में राजस्व, सफाई और प्रवर्तन कर्मचारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। अभियान के दौरान कई जगहों पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन प्रशासन ने शांतिपूर्वक अतिक्रमण हटाते हुए यातायात को सामान्य बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें