फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला कल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में 27 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी का ऑफर लेटर दिया जाएगा। साक्षात्कार में पास होने वाले बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी कंपनियां योग्यता के अनुसार नौकरी देंगी।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। दो निजी कंपनियों के प्रतिनिधि स्टाॅल लगाकर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक रोजगार मेले में आने वाले युवक-युवतियों का साक्षात्कार लेंगे। मेले में आईटीआई के साथ कौशल विकास मिशन भी मेले के आयोजन में सहयोग करेगा। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने युवाओं को रोजगार मेले में आने से पहले रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराने से युवाओं को रोजगार से संबंधित सूचना ई-मेल व फोन कॉल के माध्यम से मिल जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें