फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: न्यायालयों में लंबित मुकदमों के निस्तारण पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारियों व सरकारी अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई। इसमें लंबित मुकदमों के निस्तारण पर जोर देने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि न्यायालयों में लंबित मुकदमे निस्तारित कराने के लिए राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य वैवाहिक, सड़क दुर्घटना, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस व वाणिज्यिक विवादों सहित विभिन्न प्रकार के लंबित मुकदमों को आपसी सहमति व मध्यस्थता के माध्यम से शीघ्र और संतोषजनक समाधान प्रदान करके निपटाना है। इस पहल से न केवल अदालतों का बोझ कम होगा, बल्कि समय व धन की बचत भी होगी।
16 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। इसमें अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण पर फोकस करने की बात कही। बैठक में न्यायिक अधिकारी सुमित कुमार प्रेमी, प्रदीप कुमार, कर्मवीर सिंह, दीप नरायन तिवारी, धर्मवीर सिंह, अनूप कुमार पांडेय, अतुल कुमार नायक, राहुल आनंद, मोनिका मिश्रा, प्रभात कुमार दुबे व योगेश कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें