फोटो-32-बलरामपुर के बीआरसी हरैया सतघरवा में शिखकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र हरैया सतघरवा पर मंगलवार को एफएलएन प्रशिक्षण के पांचवें बैच का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह राणा ने किया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में 110 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।
नोडल एआरपी निर्मल कुमार द्विवेदी ने कहा कि एफएलएन का उद्देश्य बच्चों की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करना है। शिक्षक प्रशिक्षण में सीखी गतिविधियों को कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करें, ताकि बच्चों की सीखने की क्षमता बेहतर हो सके।
प्रशिक्षण के दौरान भाषा और गणित की बुनियादी समझ विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों की समझ विकसित करने के तरीके बताए जा रहे हैं। भाषा विषय में पढ़ने और समझने की क्षमता बढ़ाने, जबकि गणित में संख्या ज्ञान और गणना कौशल विकसित करने की गतिविधियों का अभ्यास कराया जा रहा है।
इस अवसर पर एआरपी उमाशंकर गुप्ता, डॉ. सुबोध श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, अमरजीत सिंह, कमल किशोर, रमजान अली, नमिता सिंह, संध्या श्रीवास्तव, पायल, अंकुर, सोनू भारती और अमर प्रताप आदि मौजूद रहे।