फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बार-प्रशासन में तालमेल पर जोर, मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Tue, 05 May 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। तहसील सभागार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज और अधिवक्ता संघ के बीच बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासन और बार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा न्यायिक कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि न्यायालय संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेंगे और विचाराधीन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के प्रयास किए जाएंगे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने एसडीएम का स्वागत करते हुए कहा कि अधिवक्ता हमेशा प्रशासन के साथ सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं, लेकिन सभी कार्य नियमों के अनुरूप और समय से होना आवश्यक है। उन्होंने आदेश वाली पत्रावलियों में समय से निर्णय पारित करने की मांग उठाई। महामंत्री रवि शंकर मिश्र ने नामांतरण, अभिलेख दुरुस्ती, बंटवारा और सीमांकन से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन मामलों में समयबद्ध आदेश पारित किए जाने से आम लोगों को राहत मिलेगी। बैठक में अधिवक्ताओं ने न्यायालय से जुड़े विभिन्न मामलों के निस्तारण में आ रही समस्याओं से भी उपजिलाधिकारी को अवगत कराया। इस दौरान देवेंद्र कुमार, अखिलेश सिंह, प्रमोद सोनी, ओपी श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, मनोज शर्मा, सुमित कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिन्हा, मार्कण्डेय मिश्र, खलील खान, अखिलेश तिवारी, रामचंद्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें