फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इमिलिया कोडर मिनी स्टेडियम में सुविधाएं होंगी बेहतर

विज्ञापन
 इमिलिया कोडर में मिनी स्टेडियम का निरीक्षण करते सीडीओ ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। पचपेड़वा विकास खंड के ग्राम इमिलिया कोडर स्थित ग्रामीण मिनी स्टेडियम का सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां संचालित खेल गतिविधियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मैदान की स्थिति, उपलब्ध खेल उपकरणों और साफ-सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाए गए मिनी स्टेडियम का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। यहां बैडमिंटन, कबड्डी और वॉलीबॉल का नियमित अभ्यास किया जा रहा है, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी भी ली।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए तथा रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। खेलों से जुड़ाव युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक होता है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल संसाधनों को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें