फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दो दिन तीन-तीन घंटे गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला तहसील क्षेत्र के नगर व ग्रामीण की बिजली 27 अक्तूबर से दो दिन तक तीन-तीन घंटे गुल रहेगी। विद्युत उपकेंद्र उतरौला में अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन ललित कुमार ने विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

उपखंडीय अधिकारी पारेषण 132 केवी उपकेंद्र उतरौला शादाब खान ने सोमवार को बताया कि उतरौला तहसील के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में 27 व 28 अक्तूबर को प्रात: 9 से 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर दो दिनों तक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। उपकेंद्र से निर्गत पोषक 33 केवी उतरौला ग्रामीण, तहसील, टाउन, श्रीदत्तंगज व 33 केवी तुलसीपुर तहसील की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अनुरक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है जिससे भविष्य में बेहतर ढंग से बिजली आपूर्ति उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें