फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से 10 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। पांच माह पूर्व बरसात के दौरान आई आंधी से ग्राम नथईपुर कानूनगो के मजरे कुर्मिनडीह के पास बिजली के खंभे गिर गए थे। तब से अब तक नए खंभे नहीं लगाए जाने से क्षेत्र के 10 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। क्षेत्र के लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों से समस्या निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी रामबली, राम लाल, राम प्रकाश वर्मा, राम सनेही, राजेश वर्मा, रफीकुल्लाह, सलाहुद्दीन, संतराम, बजरंगी लाल, रामजस व मोतीलाल आदि ने बिजली विभाग के अफसरों को भेजे गए पत्र में कहा है कि रेहरा बाजार ब्लॉक के विद्युत उपकेंद्र अचलपुर चौधरी अंतर्गत ग्राम नथईपुर कानूनगो के मजरे कुर्मिनडीह जाने वाली हाईटेंशन लाइन पांच माह से टूटी पड़ी है।
सितंबर 2020 में आई आंधी के दौरान तीन खंभे गिर गए थे तब से लेकर अब तक क्षेत्र के 10 गांवों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है। क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों से कई बार समस्या निराकरण कराने की मांग की गई, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

शीघ्र समस्या का निराकरण ने होने पर क्षेत्र के लोग उपकेंद्र पर आंदोलन करेंगे। विद्युत उपकेंद्र अचलपुर चौधरी के जेई एके चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि बिजली के खंभों को बदलने के लिए पत्र भेजा गया है। शीघ्र समस्या का निराकरण कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें