फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

657 परिषदीय स्कूलों के परिसर से हटाए जाएंगे बिजली तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के 657 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के परिसर से बिजली के तारों को हटवाया जाएगा। बेसिक शिक्षा महकमा ने डीएम कृष्णा करुणेश को ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट उपलब्ध करा दी है। डीएम ने पावर कॉर्पोरेशन मकहमा को स्कूलों के परिसरों से बिजली के तारों व ट्रांसफार्मरों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

स्कूलों से बिजली के तारों व ट्रांसफार्मरों को हटवाने में पावर कॉर्पोरेशन महकमा जुट गया है। बीते दिनों नयानगर स्कूल में हुई घटना के बाद प्रशासन ने पड़ताल कर इन विद्यालयों की सूची तैयार कराई है। बीएसए हरिहर प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि उतरौला शिक्षा क्षेत्र के नयानगर में संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में 15 जुलाई को हाईटेंशन तार गिरने से 52 बच्चों को करंट का झटका लगा था।
घटना को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के ऐसे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को स्कूलों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र नगर में 12, सदर में 28, तुलसीपुर में 57, रेहरा बाजार में 32, गेड़ास बुजुर्ग में 56, शिवपुरा में 98, गैसड़ी में 179, पचपेड़वा में 83, उतरौला में 56 व श्रीदत्तगंज में 56 स्कूलों की रिपोर्ट सभी बीईओ ने 17 जुलाई को उपलब्ध कराई है जिसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। बीईओ की रिपोर्ट को तत्काल डीएम व बिजली विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
डीएम ने अधीक्षण अभियंता ललित कुमार व एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन सुनील कुमार तथा रमेेश चंद्र को स्कूल परिसरों से बिजली के खतरनाक तारों और ट्रांसफार्मरों को तत्काल हटवाने का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि डीएम के निर्देश का अनुपालन तत्काल शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें