फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पेड़ काटते समय बिजली का पोल गिरा, बालक की मौत

Tue, 06 Jan 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विकास की फाइल फोटो। - फोटो : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाते पालिका कर्मी।
विज्ञापन
गैसड़ी। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 मझौली में सोमवार को कटाई के दौरान एक पेड़ बिजली के खंभे गिर गया। इस दौरान खंभा गिरने से उसकी चपेट में आकर सात वर्षीय विकास यादव की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का गैसड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुष्पा देवी ने बताया कि वार्ड नंबर 15 मझौली में पेड़ों की कटाई चल रही थी। इसी दौरान भारी भरकम एक पेड़ अचानक बिजली के खंभे पर गिर गया। तभी उधर से गुजर रहे पुत्र विकास यादव के अलावा निब्बर यादव (3) व वीरेंद्र यादव (14) चपेट में आकर घायल हो गए। किसी तरह पोल के नीचे दबे बच्चों को निकालकर सीएचसी गैसड़ी ले गए।
यहां हालत गंभीर होने पर विकास को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मंगलवार को जिला अस्पताल में बेटे विकास की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि खंभा गिरने से आसपास खड़े कुछ लोग करंट की चपेट में भी आ गए थे।
विज्ञापन

विकास के पिता कमलेश यादव ने बताया कि निब्बर व वीरेंद्र का इलाज गैसड़ी के निजी अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि विकास यादव की मां पुष्पा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच की जा रही है। बिजली विभाग के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बिजली का पोल गिरते ही आपूर्ति काट दी गई थी।

रो-रोकर हाल बेहाल
कमलेश यादव के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा आकाश व दूसरे नंबर पर विकास थे। तीसरे नंबर पर बेटी पिंकी हैं। बेटे की मौत से पुष्पा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पिता कमलेश यादव भी बेटे की मौत से पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने बताया कि बेटा कक्षा दो में पढ़ता था। बेटा पढ़ने में तेज था। विकास के बड़े भाई आकाश व छोटी बहन पिंकी भी हादसे को लेकर गुमसुम हैं। वार्ड के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।


सभासद ने की जांच व कार्रवाई की मांग
वार्ड के सभासद बृजेश कुमार ने बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर घटना की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सभासद ने बताया कि पेड़ की कटाई के दौरान लापरवाही बरती गई। इसकी वजह से ही मासूम की जान चली गई। उन्होंने बताया कि अधिकारी यह नहीं बता पा रहे हैं कि किसकी अनुमति से पेड़ की कटाई कराई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें