फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिजली के खंभे में उतरा करंट, बालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। होली खेलते समय नौ वर्षीय बालक बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पोल से अलग कर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोंडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जुगलीपुर देवीपाटन निवासी विक्की पांडेय ने बताया कि उनका बेटा आरुष पांडेय (9) बुधवार सुबह करीब आठ बजे घर के पास बच्चों के साथ होली खेल रहा था। इसी दौरान रास्ते के किनारे लगे सीमेंट के विद्युत पोल में अचानक करंट उतर आया। खेलते-खेलते आरुष पोल के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आने से झुलस गया। आसपास के लोगों ने लकड़ी की मदद से बालक को पोल से अलग किया।आरुष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें