फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मतदाता सूची में हुआ सुधार, सात नए वोटर जुड़े

विज्ञापन
पिपरहवा चौराहे पर मतदाता सूची की जांच करते मतदाता ।-संवाद
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा। प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर में शुक्रवार को विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान बूथ संख्या 332 और 333 पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मतदाता सूची में त्रुटियों और विसंगतियों का सत्यापन कर उनमें सुधार किया गया।
विज्ञापन


इस अभियान के दौरान कुल सात युवाओं ने नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया। इनमें 19 वर्षीय कल्लू यादव, सुखना और विनय प्रजापति शामिल हैं। इन युवाओं ने फार्म संख्या-6 भरकर अपना पंजीकरण किया। बीएलओ निजामुद्दीन अंसारी और सरिता ने मतदाताओं के नाम, आयु, पता और अन्य विवरण की जांच की। जहां भी त्रुटियां मिलीं, उन्हें ठीक कराया गया।
बीएलओ ने बताया कि यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। ग्रामीणों को नए नाम जोड़ने, संशोधन और स्थानांतरण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। मतदाताओं से अपील की गई कि वे अपने विवरण का मिलान कर समय रहते आवश्यक सुधार अवश्य करा लें। अभियान में सद्दाम, प्रतिभा पांडे, प्रियंका निरंजन सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें