फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे गोंडा। मद्दौ गांव में सोमवार की सुबह सांड़ के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है। खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशवनगर ग्रांट के मजरे पूर्वी बनकटवा भरहिया निवासी गेंदा 70 अपनी बेटी के ससुराल इसी थाना क्षेत्र के ग्राम मद्दौ गई थी।
विज्ञापन

वहां सोमवार की सुबह शौच जाते समय सांड़ के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। इससे कुछ दिन पहले दौलतपुर ग्रांट निवासी सुकई की सांड़ के हमले से मौत हो चुकी है, पड़री हाथीराय निवासी रामदेव सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। सांड़ के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक खोडारे महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें