फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निर्माणाधीन सड़क पर बाइक फिसली, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Wed, 07 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-27-भगवत प्रसाद मिश्र।-फाइल फोटो
विज्ञापन
उतरौला। उतरौला-डुमरियागंज मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क पर बुधवार को बाइक फिसलने से हुए हादसे में पीछे बैठे बुजुर्ग सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे उनके भतीजे शिक्षक रणधीर मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के तिलखी गांव निवासी भगवत प्रसाद मिश्र (70) अपने भतीजे शिक्षक रणधीर मिश्र के साथ बाइक से पुरैना बुलंद मिश्रडीह में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे दोनों उतरौला-डुमरियागंज मार्ग पर हासिमपारा बाजार के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार के अनुसार, बाइक सवार एक ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन सड़क पर फैली गिट्टी में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसल गई।
बाइक चला रहे रणधीर मिश्र एक ओर गिर गए, जबकि पीछे बैठे भगवत प्रसाद मिश्र सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर गैंड़ास बुजुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रणधीर मिश्र को उपचार के लिए उतरौला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सीओ उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायल का उपचार कराया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें