फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: माध्यमिक विद्यालयों में मनाया जाएगा वृद्धजन दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एक अक्तूबर को माध्यमिक विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। वृद्धों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, भेदभाव, उपेक्षा और अन्याय को रोका जा सके इसके लिए लोगों को जागरुक किया जाएगा। कार्यक्रम में परिवार के वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। उनकी रुचि के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस को पूरी तरह से बुजुर्गों के लिए समर्पित किया जाएगा। इस दिन उनके सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि स्कूलों में गोष्ठी आयोजित कर बुजुर्गों को होने वाली समस्याओं और उनकी सेहत के विषय में जानकारी दी जाएगी। वृद्धावस्था हर इंसान के जीवन का एक पड़ाव है।
इस समय में व्यक्ति को प्यार, सम्मान और अपनेपन की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। जिन लोगों पर बुजुर्गों का साया होता है वे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। बुजुर्ग ही हमें जीवन जीने का सही मार्ग सिखाते हैं। उनके अनुभव और सीख से जीवन में आप किसी भी कठिनाई को पार करने में सक्षम होते हैं। इसलिए हमें कभी भी उनके प्रति उपेक्षा का भाव नहीं रखना चाहिए। इन्हीं उद्देश्यों को साकार करने तथा बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के लिए स्कूलों में कई कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें