फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में बड़े भाई की कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात (बलरामपुर)। थाना कोतवाली बलरामपुर देहात के ग्राम चरनगहिया में छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। शराब पीकर हंगामा करने से मना करने पर आरोपी ने हमलाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि चरनगहिया गांव में सोमवार रात उदयराज के बेटे की शादी का मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था। मौके पर उदयराज के भाई राजदेव (34) मौजूद थे। इसी बीच इनका सबसे छोटा भाई बाबादीन शराब के नशे में धुत होकर मौके पर पहुंच गया तथा हंगामा करने लगा। राजदेव ने हंगामा करने से मना किया तो बाबादीन ने ईंट लेकर हमला कर दिया।
सिर पर ताबड़तोड़ वार करने से राजदेव की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से घर में छायी शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सीमा देवी की तहरीर पर आरोपी बाबादीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें