फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 घंटे से एनएच पर आवागमन ठप

विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर के रमईडीह डिप के पास बोर्ड लगाकर रोके गए वाहन - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। बारिश के बाद रविवार को पहाड़ी नालों में आए उफान ने बलरामपुर-तुलसीपुर एनएच को भारी क्षति पहुंची है। पानी के दबाव के चलते कई स्थानों पर सड़क काटनी पड़ी। इससे तुलसीपुर तहसील की करीब आठ लाख आबादी के साथ-साथ नेपाल आने-जाने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 60 घंटे बाद भी इस मार्ग पर आवागमन बहाल नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विदित हो कि इस मार्ग पर जलनिकासी के लिए बने डिप पर इस समय पुलों का निर्माण हो रहा है। निर्माण के चलते कार्यदायी संस्था कृष्णा कंस्ट्रक्शन ने डिप के बगल में बाईपास बनाया था। भारी बारिश व बाढ़ के चलते जलनिकासी न होने से समस्या बढ़ गई है। क्षेत्रीय लोगों ने डिप पर बने बाईपास को काट दिया। बाईपास कटने से आवागमन ठप हो गया है। कई गाड़ियां रास्ते में फंसी हैं। गांगनार डिप, लौकहवा, शिवानगर डिप व बेलहा डिप पर पानी का बहाव अभी भी जारी है। आवागमन बहाल होने की कोई संभावना अभी नहीं दिख रही है। इसके अलावा बाढ़ के चलते हरिहरगंज-ललिया, मथुरा बाजार-चौधरीडीह तथा गौरा चौराहा-तुलसीपुर मार्ग पर भी आवागमन बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें