फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में आठ और मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में कुल 8 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में कुल 8 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला कालीथान में चार, पुरैनिया तालाब, मोहल्ला चिकनी व मोहल्ला तुलसीपार्क में एक-एक तथा बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम समगरा में एक व्यक्ति सहित कुल 8 लोग शामिल है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। इन लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिला सूचना कार्यालय से यह भी बताया गया है कि बुधवार को विभिन्न स्थानों पर भर्ती 16 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ हुए इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1612 हो गई है। 1430 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 157 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें