फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहेपनिया गांव के पास दिखा तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
बलरामपुर के लोहेपनिया गांव के पास ग्रामीणों द्वारा खींची गई तेंदुए की फोटो। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में लोहेपनिया गांव के पास तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत है। पड़ोसी गांव लैबुड्डी निवासी विजय राना ने बुधवार को बताया कि उन्होंने खरझार नाले के पास तेंदुए को देखा है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ा लेकिन वह चकमा देकर झाड़ियों में छिप गया। सूचना पर बनकटवा रेंज के रेंजर ने मौके पर वन विभाग की टीम भेजी है।
विज्ञापन

ग्रामीण वीर बहादुर यादव, राजेंद्र वर्मा, जीवनलाल, पवन कुमार आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जंगल से भटककर आए दिन तेंदुआ रिहायशी इलाकों में आ रहा है। तेंदुए को भगाने के तमाम प्रयास किए गए लेकिन वह झाड़ियों में छिप गया है। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। विजय राना के मुताबिक वह महराजगंज बाजार से अपने गांव जा रहे थे तभी उन्हें रास्ते में लोहेपनिया गांव के पास खरझार पहाड़ी नाले में तेंदुआ दिखाई पड़ा।
ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन से सूचना दी। रेंजर बनकटवा आरके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर जांच-पड़ताल के लिए भेजी गई है। पगचिह्न के आधार पर जानवर की पहचान की जाएगी। रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बच्चों व मवेशियों का ध्यान रखें जिससे जंगली जानवर उन्हें नुकसान न पहुंचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें