फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आठ चिकित्सक व 13 कर्मचारी नदारद, नोटिस

Mon, 22 Jun 2026 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैड़ासबुजुर्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय बिना सूचना के आठ चिकित्सक व 13 कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. शोएब अहमद को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


संतोषजनक जवाब न मिलने पर अधीक्षक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने सीएचसी के लैब, ओपीडी, वार्ड व ओटी में चिकित्सा संसाधनों का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका की जांच तो हस्ताक्षर करने के बाद भी आठ चिकित्सक व 13 कर्मचारी अस्पताल से नदारद दिखे।

इसमें चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. साइमा मुईद, डॉ. उमाशंकर सिंह, आरबीएसके के चिकित्साधिकारी डॉ. समीम, डॉ. मकसूद अहमद, डॉ. रूबी खान, डॉ. सलीम अहमद, आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. सकीना युसूफ, ऑप्टोमेट्रिस्ट अनिल श्रीवास्तव, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर मोहम्मद अकमल, स्टाफ नर्स अर्चना सिंह, प्रिंसी मौर्य, नीलम यादव, आलोक मिश्र, वार्डबॉय सुरेश कुमार, एएनएम प्रमिला, वार्ड ब्वॉय अश्वनी कुमार, डेंटल हाइजनिस्ट दिनेश कुमार, वरिष्ठ सहायक भगवत प्रसाद, राकेश कुमार व लैब टेक्नीशियन अवधेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधीक्षक को नोटिस देते हुए जवाब मांगा है। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर व प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें