बलरामपुर। जिले में शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में आठ व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चौकिया चौराहा गैसड़ी में दो तथा नेवडा गैसड़ी, नहरिया बलरामपुर, नीलकोठी बलरामपुर, नईबस्ती बलरामपुर, थाना मोड़ तुलसीपुर एवं धंधार तुलसीपुर में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
पॉजिटिव पाए गए इन व्यक्तियों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। शनिवार को 9 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1865 हो गई हैं। 1742 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 29 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 61 हैं।