गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भुसैलवा गांव में शनिवार को एक मासूम की पानी में डूबकर मौत हो गई है। प्रभारी निरीक्षक गौरा चौराहा थाना विवेक मलिक ने बताया कि भुसैलवा गांव में बंशी कश्यप के घर उनकी बेटी का छह वर्षीय पुत्र आया था।
गांव के पोखरे के पास बंशी का नाती खेल रहा था। अचानक पोखरे के गहरे पानी में चले जाने से बंशी का नाती डूब गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर पोखरे से बंशी के नाती का शव बाहर निकाला। शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।