फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहतमंद रहने के लिए सही खाद्य पदार्थों का करें सेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सेहतमंद रहने के लिए सही खाद्य पदार्थों का चुनाव करें। मिलावटी खाद्य पदार्थ सेहत को बिगाड़ सकते हैं। खाद्य पदार्थों में तेल, नमक व शुगर की मात्रा अधिक होने से भी सेहत बिगड़ सकती है। ईट राइट इंडिया मूवमेंट के तहत कई स्कूलों में कार्यक्रम कराकर खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों ने छात्र-छात्राओं को सेहत दुरुस्त रखने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

डीएम व एडीएम के निर्देश पर अभिहीत अधिकारी योगेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन में सोमवार को ईट राइट इंडिया मूवमेंट के तहत लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा, फजले रहमानिया इंटर कॉलेज पचपेड़वा, मसौली इंटर कॉलेज गैसड़ी, सीएमएस इंटर कॉलेज बलरामपुर, सीएमएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज, भगवती आदर्श इंटर कॉलेज आदि स्कूलों में कार्यक्रम कराए गए।
इस सभी स्कूलों में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, सत्यवीर सिंह, बागीश मणि त्रिपाठी व कमला रावत ने छात्र-छात्राओं को खानपान के बारे में बताया। कार्यक्रम के माध्यम से चीनी, तेल व नमक का कम प्रयोग करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें