बलरामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ की 20 नवंबर को पुलिस लाइंस में होने वाली समीक्षा बैठक के लिए प्रशासनिक अफसर ताबड़तोड़ तैयारी कर रहे है। डीएम कृष्णा करुणेश ने कलेक्ट्रेट में सोमवार को समीक्षा बैठक कर अफसरों को निर्देश दिए हैं। 50 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं की कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं अफसरों के साथ बैठक कर डीएम ने गहन समीक्षा की है।
डीएसटीओ संजीव कुमार ने सीएम की समीक्षा के लिए सभी विभागों के आंकड़ों की तैयार कर दिया है। सीएम के समक्ष प्रस्तुत की जाने वाली बुकलेट में 50 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं केंद्र व प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं तथा पीएम व सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट का शामिल किया गया है।
कानून व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं को भी समीक्षा बैठक की बुकलेट में स्थान दिया गया है। विभिन्न विभागों की तरफ से कराए जा रहे भवनों के निर्माण कार्यो की प्रगति आदि का ब्योरा भी शामिल किया गया है।
प्रधानमंत्री जनधन योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री शहरी व ग्रामीण योजना, शौचालय निर्माण, निर्माणाधीन सड़कों, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य बिजली योजना, पेंशन, बीमा, बैंक ऋण, स्वयं सहायता समूहों के संचालन, मनरेगा, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य, जन जागरूकता के कार्यक्रमों आदि को भी समीक्षा बैठक की बुकलेट में प्रमुख स्थान दिया गया है।