फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ई-साक्ष्य एप से सबूत जुटाने में मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नये कानून के तहत पुलिस के काम करने का तरीका भी हाइटेक हो गया है। पुलिसकर्मियों को अपने मोबाइल में अब ई-साक्ष्य एप डाउनलोड करना होगा। सभी छोटी-बड़ी घटनाओं की रिकाॅर्डिंग आईसीजेएस पोर्टल से लिंक की जाएगी, ताकि न्यायालयों में साक्ष्यों को देखा जा सके। शनिवार को नगर कोतवाली में ई-साक्ष्य एप से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के मास्टर ट्रेनर जय किशोर जायसवाल ने पुलिसकर्मियों से कहा कि इस एप को सभी लोग अपने-अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें। इसके बाद हर छोटी बड़ी घटना-दुर्घटना से संबंधित मामलों में घटनास्थल पर पहुंचने के बाद इसी एप के माध्यम से वीडियो और फोटो की रिकॉर्डिंग आईसीजेएस पोर्टल से लिंक करें। उन्होंने बताया कि पहले घटना या दुर्घटना के दौरान पुलिसकर्मी अपने मोबाइल से घटनास्थल की जगह, गवाहों के बयान और वहां मिले सबूत तथा संबंधित मामले की फोटो और वीडियो बनाते थे। उसके बाद सबूत देने के लिए कंप्यूटर से डीवीडी बनवाकर कोर्ट में प्रस्तुत करते थे।
कभी-कभी डीवीडी की कैसेट टूट जाने और स्क्रैच पड़ जाने के कारण सबूत मिट जाता था, ऐसे में काफी दिक्कतें आती थीं। इन्हीं सब दिक्कतों को दूर करने के लिए ई साक्ष्य एप बनाया गया है। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को एप के संबंध में तमाम महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर नगर कोतवाल शैलेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वसी खां, अर्जुन पटेल, राम मोहन सिंह, अजीत त्रिपाठी, अजय कुमार मौर्य, शिवम सिंह, अभिषेक कुमार व अर्जुन सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें