बलरामपुर। अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में वकीलों ने सोमवार को भी न्यायिक कार्य नहीं किया। बैठक कर 7 मार्च तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। जनपद में प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन आयोजित कराने की तैयारी की जा रही है। बैनामा व अन्य कार्य न होने से करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
तहसील स्थिति अधिवक्ता सभागार में वकीलों ने कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक का संचालन महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने किया। कहा कि सात मार्च तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। अधिवक्ताओं का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कराने के लिए मंगलवार को 12 बजे बैठक बुलाई गई है। सम्मेलन के स्थल व तारीख का निर्णय लिया जाएगा। कई दिनों से बैनामा कार्य रोके जाने से करोड़ों रुपये के राजस्व के नुकसान के साथ जिले में नोटरी कार्य न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह व महामंत्री केजी श्रीवास्तव ने कहा कि आंदोलन को धार देने के लिए प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन कराया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी बार संघों के अध्यक्ष व महामंत्री बुलाए जाएंगे। बैठक के दौरान जिला युवा बार संघ अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ल, महामंत्री शिवयोगी शुक्ल, रामगोपाल पांडेय, अशोक कुमार मिश्र, मुकेश कुमार सिंह, संजय पांडेय, अनिल कुमार सिंह, अयाज अहमद, रणेंद्र त्रिपाठी, विवेक सिंह, मृगेंद्र उपाध्याय, श्रवण श्रीवास्तव, गयास अहमद, दिनेश सिंह व पंकज कुमार शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
मांगे पूरी न होने से जारी रहेगा आंदोलन
उतरौला (बलरामपुर)। प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में नाराज वकीलों ने सोमवार को भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं के हड़ताल से फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा। तहसील के न्यायालय व उपनिबंधन कार्यालय में काम ठप रहा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, आशीष कसौधन, नाजिर मलिक, अखिलेश तिवारी, तुलसीराम यादव आदि ने बैठक करके बिल वापस न लेने तक लड़ाई जारी रखने की चेतावनी दी।
वादकारियोंं की बढ़ी परेशानी
तुलसीपुर (बलरामपुर)। बार एसोसिएशन तुलसीपुर की तरफ से सोमवार को भी तहसील परिसर में बैठक की गई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष हामिद हसन खान व महामंत्री लाल बिहारी वर्मा ने कहा कि सरकार के सामने नहीं झुकेंगे। बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्र, अवधेश शुक्ल, नदीम खान, वासुदेव विश्वकर्मा, राजेश्वर मिश्र, ओमकार यादव, आनंदपाल सिंह, सुशील श्रीवास्तव, प्रदीप मणि तिवारी, विक्रम यादव, सुरेंद्र जायसवाल व नाजिम खान ने आदि ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।