फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भारत बंद को सफल बनाने के लिए दवा व्यापारियों ने भरी हुंकार

Sun, 17 May 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-17-बलरामपुर में आयोजित बैठक को संबो​धित करते संगठन के अध्यक्ष व अन्य।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक रविवार को एक होटल में हुई। बैठक में दवा व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। आगामी 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के दवा व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुल हुदा खान ने की, जबकि संचालन संगठन मंत्री आमिर राशिद मेकरानी ने किया। अध्यक्ष ने व्यापारियों से उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती उसकी एकजुटता में है और कुछ लोग व्यापारियों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने सभी दवा व्यापारियों से 20 मई को अपनी दुकानें बंद रखकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।



महामंत्री कुमार दीप मिश्रा ने दवा व्यापार से जुड़े विषयों की जानकारी दी। उन्होंने एक्सपायरी दवाओं, ब्रेकेज, खाद्य लाइसेंस, औषधि लाइसेंस नवीनीकरण, नकली दवाओं की रोकथाम, डॉक्टरों को दवा सप्लाई, ऑनलाइन बिक्री और ओएनडीएलएस पोर्टल समेत कई बिंदुओं पर व्यापारियों को जागरूक किया। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल स्टोर के साइन बोर्ड पर छूट संबंधी शब्दों का प्रयोग न किया जाए। बताया कि 20 मई को सुबह 8:30 बजे अस्पताल परिसर से एक रैली निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक व्यापारियों से शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन




कोषाध्यक्ष राम प्रीत गुप्ता ने थोक दवा व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के उपाय बताए। वहीं संगठन मंत्री आमिर मेकरानी ने संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी सदस्यों को दी। बैठक में प्रिंट मीडिया प्रभारी जमाल अहमद, सोशल मीडिया प्रभारी शाहिद हसन सहित बड़ी संख्या में दवा व्यापारी मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें