फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन घंटे ठप रही पेयजलापूर्ति, सवा लाख नागरिक हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर स्थित नेशनल हाईवे की पटरी के बगल से होकर गुजरी पेयजल पाइपलाइन में लीकेज से मंगलवार को तीन घंटे पेयजल आपूर्ति ठप रही। इससे करीब सवा लाख नागरिकों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। हालांकि शाम तक मरम्मत का काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला तुलसीपार्क के सामने यतीमखाना जाने वाले मार्ग पर नगर पालिका की मुख्य पेयजल पाइपलाइन में लीकेज से पानी सड़क पर बहने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। इसके बाद मंगलवार को नगर में सीवर लाइन की खुदाई करने वाली संस्था को लीकेज सही कराने का निर्देश दिया गया।
वैसे तो शहर में पेयजल आपूर्ति का समय सुबह पांच बजे से दस बजे, दोपहर में 12 बजे से दो बजे व शाम को पांच बजे से रात नौ बजे तक है। लेकिन पाइपलाइन में लीकेज के कारण सुबह नौ बजे ही आपूर्ति बंद कर दी गई। पालिका व सीवर लाइन के काम में लगे कर्मियों ने गड्ढे की खोदाई कर लीकेज को सही किया। इससे पहली पाली में एक घंटे व दोपहर में दो घंटे पूरी तरह पेयजल आपूर्ति बाधित रही। हालांकि शाम को पांच बजे से आपूर्ति शुरू की गई। ईओ लाल चंद्र मौर्य ने बताया कि लीकेज सही करा दिया गया है।
विज्ञापन




शिकायत के बाद हरकत में आया नगर पालिका प्रशासन
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के बगल रहने वाले प्रांजल पांडे ने नगर पालिका के जलकल विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पालिका की टीम पहुंची। स्थलीय निरीक्षण में जानकारी हुई कि सीवर लाइन खोदाई के चलते पेयजल पाइप लाइन में लीकेज हो गया है। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने जल निगम को चिट्ठी लिखकर लीकेज को सही करने के लिए कहा। जलकल प्रभारी अनिल वाल्मीकि का कहना है कि लाइन की मरम्मत हो गई है। अब कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें