फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 84 सीसीटीवी कैमरे से होगी देवीपाटन मेले में निगरानी

विज्ञापन
बलरामपुर के देवीपाटन में बने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी का निरीक्षण करते पुलिस अ​धिकारी।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर(बलरामपुर)। नवरात्र के दौरान आदि शक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। 84 सीसीटीवी कैमरे से मंदिर परिसर की निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 560 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मंदिर परिसर में ही कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। नवरात्र के दौरान शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, मेला इंचार्ज राकेश पाल व देवीपाटन चौकी इंचार्ज राजीव कुमार मिश्रा ने मंदिर परिसर सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है। मेला पुलिस चौकी देवीपाटन के साथ-साथ अन्य चार जगह पर भी एलईडी के साथ कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
मंदिर स्थल व सूर्यकुंड सहित सभी स्थानों पर मंदिर प्रशासन व पुलिस के 84 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया 110 महिला व पुरुष इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर के साथ 450 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीएससी, डॉग स्क्वाड, ड्रोन व गोताखोर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

मेला इंचार्ज इंस्पेक्टर राकेश पाल ने बताया भीड़ अधिक होने पर सीरिया नाले व हरैय्या चौराहे से ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा। पैदल यात्री व दो पहिया वाहन ही मंदिर के तरफ आ सकेंगे। महंत मिथलेश नाथ योगी ने बताया मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें