फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इंडो ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. राजीव रंजन

Mon, 08 Dec 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजीव रंजन को किया जा रहा सम्मानित ।-स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन को वनस्पति विज्ञान में उत्कृष्ट शोध, नवाचार और वैज्ञानिक योगदान के लिए इंडो ग्लोबल इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जेसा प्रयागराज द्वारा आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

अधिवेशन लखनऊ स्थित ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के अटल भवन में आयोजित हुआ। समापन सत्र में ईसीआरडी रिसर्च एंड एजुकेशन काउंसिल हिसार की ओर से यह पुरस्कार उन्हें एमसीएल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अजय तनेजा तथा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. एके वर्मा द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. राजीव रंजन लंबे समय से पौध संरक्षण, जैव विविधता, पर्यावरणीय प्रभावों और आधुनिक वनस्पति अनुसंधान पर काम कर रहे हैं। उनके कई शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं, जिन्हें विशेषज्ञों ने खूब सराहा है। एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें