फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आतिफ ने लौटाई अब्बास की आंख की रोशनी

विज्ञापन
बलरामपुर में सफल आपरेशन के बाद डाक्टर के साथ मौजूद अब्बास अली। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। 70 वर्षीय अब्बास अली की दाहिनी आंख में अचानक बढ़े मांस के टुकड़े से रोशनी चली गई। मांस ने पूरी आंख को ढक लिया था। गरीबी के चलते अब्बास ने दोबारा देखने की उम्मीद छोड़ दी थी। ग्राम तैय्यबपुर निवासी अब्बास के लिए आई सर्जन डॉ. आतिफ धरती के भगवान निकले। इलाज के लिए पहुंचे अब्बास की आंख देखकर कोई डाक्टर कैंसर की संभावना को देखते हुए ऑपरेशन को तैयार नहीं था।
विज्ञापन

डॉ. आतिफ ने अब्बास की आंखों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया। ढाई घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन में डॉक्टर को कामयाबी मिली और उन्होंने सफलतापूर्वक मांस के टुकड़े को काटकर निकाल दिया। कैंसर की संभावना को देखते हुए मांस का टुकड़ा बायोप्सी के लिए भी भेजा गया है। ऑपरेशन के बाद सोमवार को दोबारा चेकअप के लिए पहुंचे अब्बास हंस रहे थे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने ऑपरेशन का कोई पैसा नहीं लिया। केवल दवाओं का खर्च हमें उठाना पड़ा है। अब्बास के परिवारीजन भी काफी खुश नजर आ रहे थे। बलरामपुर जैसे पिछड़े क्षेत्र में इतना बड़े ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर आतिफ को उनके बड़े भाई ईएनटी सर्जन डॉ. अब्दुल कय्यूम का मार्गदर्शन सराहनीय रहा। डॉक्टर ने बताया कि अभी कैंसर जांच की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें