फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लाइक और फॉलोअर के चक्कर में न पड़ें, रहें सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से सोमवार को मदरलैंड पब्लिक स्कूल शंकरपुर विशुनीपुर में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के टिप्स दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाइक और फॉलोअर बढ़ाने के चक्कर में युवा साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। कहा कि अंजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने से बचें। लाइक और फॉलोअर के चक्कर में न पड़ें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।
एंटी रोमियो टीम की दीपिका पांडेय ने कहा कि कोई भी समस्या होने पर 112 नंबर डायल करें। दस मिनट में पुलिस आप तक पहुंच जाएगी। कहा कि डरने की नहीं, बल्कि खुलकर बात कहने की जरूरत है। कार्यक्रम को विद्यालय की प्रबंधक मीरा कश्यप, इंद्र बहादुर सिंह, दीपक शर्मा, कल्पना कश्यप आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शिवांगी पाठक, पूजा साहू, कोमल मौर्या, आराधना मिश्रा व मंजू सोनकर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सवाल पूछने वाली वैष्णवी वर्मा, अदिति यादव, कुनैन मलिक, अंकुश, पुनीत व प्रगति मौर्या को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अंजान लिंक पर न करें क्लिक
साइबर अपराधी अपराध करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आमजन जागरूकता से ही साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते हैं। अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी किसी को न दें, एटीएम पिन को हमेशा बदलते रहें, ऐसा पिन न रखें जो आसानी से अनुमान लगाया जा सके। किसी भी तरह के ऑफर और लालच में न आएं। अनजान नंबर से आने वाले किसी भी लिंक को ओपन न करें। बैंक कर्मचारी कभी भी फोन करके बैंक डिटेल्स नहीं मांगते हैं।
डॉ. जितेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी

अंजान व्यक्ति से न करें दोस्ती
आजकल युवा बिना किसी पूछताछ या छानबीन के फेसबुक पर आई हुई किसी भी रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लेते हैं, जबकि ऐसी रिक्वेस्ट साइबर अपराधियों द्वारा भी भेजी जाती है। इसलिए फेसबुक आदि पर दोस्त बनाने से पहले उनके बारे में अच्छे से जानना बहुत जरूरी है। टेक्नोलॉजी के इस दौर में सिर्फ जानकारी और सावधानी से ही बचा जा सकता है।
विज्ञापन

- अतुल गौरव, प्रधानाचार्य, मदरलैंड पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें