गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के मोतीपुर हड़हवा में राप्ती नहर पुल के नीचे दिखी डॉल्फिन का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका। वन विभाग और लखनऊ से पहुंची रेस्क्यू टीम ने बृहस्पतिवार को भी नहर में लगातार तलाश अभियान चलाया। फिलहाल डॉल्फिन नहीं मिली है।
भांभर रेंज के वनाधिकारी योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि रेस्क्यू टीम लगातार नहर में डॉल्फिन की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि तलाश अभियान जारी रहेगा और डॉल्फिन के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को नहर में अधिक पानी होने के कारण डॉल्फिन कभी इधर तो कभी उधर दिखाई दे रही थी, जिससे आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग ने रेस्क्यू टीम को लखनऊ से बुलाया था। देर शाम टीम मौके पर पहुंचकर खोजबीन में जुट गई।