फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पीसीएस प्रशिक्षुओं ने सोहेलवा में सीखा वन संरक्षण का पाठ

Thu, 24 Sep 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
पीसीएस प्रशिक्षुओं ने सोहेलवा में सीखा वन संरक्षण का पाठ
विज्ञापन
जरवा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग बलरामपुर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आए 47 पीसीएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जंगलों में पहुंचकर वन संरक्षण, नर्सरी प्रबंधन और इको-टूरिज्म की गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। अधिकारियों ने वन कर्मियों से पौध उत्पादन, वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

प्रशिक्षु अधिकारियों ने तुलसीपुर यूनिट के रेंजर प्रवीण तिवारी और वन दरोगा मनमोहन पांडेय के साथ देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद जनकपुर स्थित वन विभाग की नर्सरी में वन दरोगा अखिलेश गुप्ता ने पौधों की विभिन्न प्रजातियों, उनके उपयोग, पौध भरान, नर्सरी बेड तैयार करने, मृदा परीक्षण, मिट्टी-खाद मिश्रण तथा पॉलीबैग भरने की तकनीकी जानकारी दी।
इसके बाद रामपुर वन क्षेत्र के रेंजर भोला सिंह के निर्देशन में अधिकारियों ने दारा नाला नेचर ब्यूटी स्थल का भ्रमण किया। यहां विभिन्न वृक्ष प्रजातियों, उनके औषधीय गुणों, थारू हट, सेल्फी प्वाइंट और इको-टूरिज्म सुविधाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षु अधिकारियों ने पांच किलोमीटर लंबे वॉकिंग ट्रेल पर पैदल भ्रमण कर प्राकृतिक वन संपदा का अवलोकन किया और वन विश्राम गृह जरवा में वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास, भोजन, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम तथा संरक्षण उपायों पर जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

उपप्रभागीय वनाधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि 47 पीसीएस प्रशिक्षु अधिकारियों का दल तीन दिवसीय अध्ययन दौरे पर है। इस दौरान उन्हें वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन, नर्सरी संचालन और प्रशासनिक दृष्टि से वन विभाग की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें