फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने में न बरतें कोताही

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद न्यायिक अ​धिकारी ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्कर्ष चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला पंचायत सभागार में रविवार को न्यायिक व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसमें 22 फरवरी को होने वाले मेगा शिविर की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव यशपाल वर्मा ने मेगा शिविर में मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मेगा शिविर के नोडल अधिकारी अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी अधिनियम सुमित कुमार प्रेमी ने बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि मेगा शिविर में लोगों को एक ही मंच पर कानूनी सहायता, सरकारी योजनाएं व जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ दिलाने की तैयारी की जा रही है। इसमें सभी लोग मिलकर सहयोग करें।
नोडल अधिकारी प्रशासनिक एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय ने बैठक में कहा कि गरीबों, वंचितों, महिलाओं, बच्चों, विद्यार्थियों, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जाति/जनजाति, श्रमिकों व असंगठित क्षेत्र से जुड़े नागरिकों को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन/एसीजेएम अतुल कुमार नायक ने कहा कि महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, श्रम विवाद, सामाजिक सुरक्षा, भूमि-राजस्व, दुर्घटना, बीमा मामलों में परामर्श, मानव तस्करी, बाल श्रम व महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी जानकारी दी जाएगी। मेगा शिविर में नाक, आंख व दांत की सामान्य जांच, दंत चिकित्सा सुविधा व ब्लड ग्रुप जांच जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें