फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 से मिलती बीमारियों का भी अस्पतालों में होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड-19 से मिलते जुलते बीमारियों का भी जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में प्रमुखता के साथ इलाज कराना सुनिश्चित कराया जाए। डीएम कृष्णा करुणेश ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष सर्विलांस टीम की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच से 15 जुलाई तक कोविड 19 के मद्देनजर विशेष सर्विलांस अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फ्रंट लाइन वर्करों से घर घर संपर्क कर ऐसे व्यक्तियों का सर्वेक्षण एवं चिह्नित करना है जो कोविड 19 से मिलते जुलते लक्षण जैसे बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी के अलावा लंबे समय की बीमारी जैसे मधुमेह, ब्लड प्रेशर, कैंसर, ह्रदय रोग व गुर्दा रोग से ग्रसित है।
ऐसे बीमार मरीजों को उनके जरुरत के मुताबिक नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पतालों में भेजकर उपचार सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही कोविड 19 से मिलते जुलते लक्षण वाले व्यक्तियों की सैंपलिंग भी कराई जाए। घर घर जा रहे स्वास्थ्य कर्मियों को हर संभव प्रयास कर अभियान को सफल बनाना होगा ताकि कोरोना पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने घरों पर सर्वे के लिए जाने वाली सर्विलांस टीम को सही जानकारी न दिए जाने या अधूरी जानकारी दिए जाने की समस्या से अवगत कराया गया। डीएम ने जनपदवासियों से अपील किया है कि सर्विलांस टीम की तरफ से जो प्रश्न पूछे जाए वे घरों के सदस्य स्वास्थ्य के संबंध में सही जानकारी दे जिससे उन्हें कोरोना बीमारी से बचाया जा सके। सही जानकारी मिलने पर ही मेडिकल सुविधाएं तत्काल मुहैया कराई जा सकेंगी।
ग्राम प्रधानों व स्वयंसेवी संगठनों से भी सहयोग की अपील की गई। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह व चारों नगर निकायों के ईओ को तीन दिन तक वृहद रूप से सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अमनदीप डुली, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, डिप्टी सीएमओ डॉ. एके सिंघल, डॉ. बीपी सिंह व डॉ. कमाल सहित ब्लॉकों स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें