फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डीएम ने किया सम्मानित

Fri, 25 Sep 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-2- कलेक्ट्रेट में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ डीएम व जिला क्रीड़ा अ​धिकारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सम्मानित किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने वाले जूडो प्रशिक्षक विजय शंकर पांडेय को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन


20 से 23 सितंबर के बीच सहारनपुर में माध्यमिक विद्यालयों की प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें जिले के चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते। अंडर-14 बालिका वर्ग के 36 किलो भार वर्ग में संध्या यादव और 40 किलो भार वर्ग में ममता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-17 बालक वर्ग के 40 किलो भार वर्ग में समर और 50 किलो भार वर्ग में यशराज जायसवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रदेश स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धि पर माध्यमिक व क्रीड़ा विभाग के अधिकारियों ने खुशी जताई। कलेक्ट्रेट में आयोजित सम्मान समारोह में डीएम ने चारों विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलों में भी प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने चारों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए जूडो प्रशिक्षक विजय शंकर पांडेय के परिश्रम की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें